एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने किया खुलासा, बेटी के दिल में थे ‘दो छेद….

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करन सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 7 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने। बिपाशा बसु ने पिछले साल नवंबर, 2022 में अपनी बेटी को जन्म दिय था, जिसका नाम देवी रखा, जो अब 8 महीने की हो चुकी है, जिसके साथ दोनों अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन देवी की 6 घंटे तक चली ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी,जो समय बिपाशा के लिए काफी मुश्किल रहा।

दरअसल, जब बिपाशा की बेटी बेटी 3 महीने की थी तब उसके दिल में 2 छेद थे, जिसकी 6 घंटे सर्जरी चली थी। हाल में बिपाशा एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी। इसी दौरान बिपाशा ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए इसकी जानकारी दी और इमोशनल हो गईं।

बिपाशा की बेटी देवी के दिल में थे छेद

अपने इस लाइव इंस्टाग्राम सेगमेंट के दौरान बिपाशा ने अपनी बेटी देवी के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘हमारा माता-पिता बनने का सफर बाकी लोगों से थोड़ा अलग रहा है। वो सफर हमारे लिए सबसे मुश्किल था जो हमने बिताया। इतना मुश्किल जो आज मेरी हंसी से कई ज्यागा है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी भी मां ऐसी किसी समस्या का सामना करना पड़े’।

जन्म के तीसरे दिन पर चाल Devi के दिल में छेद है 

बिपाशा ने आगे बताया कि ‘एक नई मां बनने के बाद जब आपको अपने बच्चे के बारे में ऐसा कुछ पता चलता है, जो आपका दिल तोड़ सकता है तो ये बहुत मुश्किल समय होता है। मुझे मेरी बेटी के जन्म के तीसरे दिन ये पता चला था कि उनके दिल में 2 छेद हैं। मैंने हमेशा यही सोचती थी मैं ये बात कभी शेयर नहीं करूंगी’।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैंने अपने घर में भी किसी को नहीं बताया था, लेकिन अब मैं इस बात को शेयर कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि ऐसी बहुत सारी मां होंगी, जिन्होंने इसमें मेरी मदद की और उन मांओ को ढूंढना मेरे लिए बेहद मुश्किल था’।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *