आदि कर्मयोगी अभियान : जनभागीदारी से तैयार हो रहा ग्राम विज़न प्लान

सुकमा। केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को मूर्त रूप देते हुए सुकमा जिले में “आदि कर्मयोगी अभियान” सतत गति से संचालित हो रहा है। जिले के 277 चिन्हित ग्रामों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका संचालन कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त श्री हेमंत सिन्हा के मार्गदर्शन में हो रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शासन की 25 प्रमुख योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में आज जिले के सभी विकासखंडों में मानचित्रीकरण कार्य किया गया और ग्रामीणों को “सेवा-संकल्प-समर्पण” की भावना के साथ वर्ष 2030 तक अपने गांव को विकसित बनाने की शपथ दिलाई गई।

जनभागीदारी से बन रहा ग्राम विज़न प्लान- ब्लॉक सुकमा अंतर्गत क्लस्टर कोर्रा के ग्राम डोडपाल में नजरी नक्शा, ट्रांजेक्ट वॉक एवं ग्राम विकास योजना की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें आदि कर्मयोगी सहयोगी, आदि साथी, ग्राम स्तरीय समिति, विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को विस्तार से सुना गया और इन्हें ग्राम विज़न प्लान में सूचीबद्ध किया गया। यह प्लान आगामी 2 अक्टूबर को ग्राम सभा में पारित किया जाएगा, ताकि समस्याओं और उनके समाधान की रूपरेखा औपचारिक रूप से शासन तक पहुंच सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *