आदित्य चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में की थी, अपने करियर की शुरुआत…. 

बॉलीवुड फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा आज यानी 21 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आदित्य की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म मेकर्स में होती है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें- आदित्य ने महज 18 साल की उम्र में अपने पिता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के रुप में काम करना शुरू कर दिया था।

आदित्य चोपड़ा 

अपने पिता से साथ मिलकर आदित्य ने श्रीदेवी, ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'चांदनी' और जैकी श्रॉफ, अमृता सिंह और जूही चावला की फिल्म 'आइना' में काम किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने शाहरुख खान, काजोल स्टार रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। यह काफी कम लोगों को पता है कि बचपन में आदित्य एपीडी डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काजोल का मशहुर डायलॉग 'ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में' आदित्य चोपड़ा ने ही लिखी थी। 

आदित्य चोपड़ा रानी मुखर्जी 

इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'जब तक है जान' का फेमस डायलॉग 'तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां' भी आदित्य चोपड़ा की लिखी हुई एक कविता थी। उन्होंने कई न्यू कमर्स को अपने प्रॉडक्शन हाउस के जरिए मौका दिया। उन्होंने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का शर्मा को लॉन्च किया। इसके अलावा आदित्य ने 'बैंड बाजा बारात' में रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा को 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', अर्जुन कपूर को 'इश्कजादे', वाणी कपूर को 'शुद्ध देसी रोमांस' और भूमि पेडनेकर 'दम लगा के हइशा' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका दिया।

रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा 

आदित्य के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी साल 2001 में पायल खन्ना से हुई थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और साल 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद धीरे-धीरे आदित्य और रानी मुखर्जी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *