आदित्य रॉय कपूर ने सारा अली खान के साथ किया रैंप वॉक…..

इंडियन कॉउचर वीक 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ये शो दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। अब तक कई सेलेब्स इस फैशन शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। देर रात सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने साथ मिलकर रैंप वॉक किया।

सारा अली खान और आदित्य रॉय का रैंप वॉक

सोमवार को आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान फेमस डिजाइनर शान्तनु और निखिल के शो स्टॉपर बने।  इस दौरान दोनों का एथनिक लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।

लहंगे में छाई सारा अली खान

सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच और सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। उनके ब्लाउज के साथ एक केप भी अटैच थी। वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात की जाए तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी और क्रीम पैंट पहनी थी। रैंप वॉक के दौरान दोनों ने कई पोज दिए।

यह जोड़ी बहुत हॉट- यूजर्स

दोनों को एक साथ देख फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ये एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं। दूसरे ने लिखा, "तमाम अफवाहों के बाद, मैं अनन्या और आदित्य को एक साथ रैंप पर चलते देखना चाहता हूं।" तीसरे फैन ने लिखा, "हे भगवान, यह जोड़ी बहुत हॉट है।" इसके अलावा कई यूजर्स ने सारा को ट्रोल भी किया है। वॉक के दौरान सारा के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया-सारा  रैंप वॉक करते हुए इतना ओवर क्यों कर रही हैं। तो एक ने लिखा- सारा का 50 रुपए ओवरएक्टिंग का कट। वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान साथ में मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाले हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *