MP में प्रशासनिक फेरबदल, चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे मध्य प्रदेश के 27 दिग्गज IAS, अधिकारियों का प्रभार दूसरे अफसरों को सौंपा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को चुनाव प्रेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त किया गया है।ये अधिकारी असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी अनुपस्थिति के दौरान विभागों का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए उनके वर्तमान कर्तव्यों का अतिरिक्त प्रभार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था और निर्देश

यह आदेश राज्यपाल के नाम से मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था संबंधित अधिकारियों के मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक ही प्रभावी रहेगी। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सभी संबंधित विभागों को सूचनार्थ भेज दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *