लंबी जद्दोजहद के भाजपा ने विदिशा-गुना सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, विदिशा में मुकेश टंडन, गुना में पन्नालाल शाक्य को टिकट दिया

भोपाल। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर भाजपा ने  रविवार को मप्र विधानसभा चुनाव के लिए बची विदिशा और गुना दो सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।  भाजपा ने विदिशा सीट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी मुकेश टंडन को फिर मैदान में उतारा है। जबकि गुना सीट पर पार्टी ने पन्नालाल शाक्य पर भरोसा जताया है। इन दोनों सीटों को भाजपा ने होल्ड पर रख रखा था।
भाजपा ने विदिशा में सीएम शिवराज सिंह चौहान की पसंद को तव्वजो दी है। मुकेश टंडन सीएम शिवराज के बेहद करीबी माने जाते हैं। मुकेश टंडन के अलावा इस सीट पर  पूर्व वित्तमंत्री राघवजी की बेटी ज्योति शाह जो पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हैं, उनक नाम चल रहा था। सूत्रों के अनुसार उनके लिए आरएसएस के एक पदाधिकारी इनके लिए प्रयासरत थे। दूसरे दावेदार थे तोरण सिंह दांगी, जो भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं और विदिशा सीट पर दांगी वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। लेकिन बाजी हाथ लगी मुकेश टंडन के, क्योंकि उनके लिए खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान अपना समर्थन दे रहे थे। इसी तरह से गुना सीट पर संघ की पसंद को तवज्जो देते हुए पार्टी ने पन्नालाल शाक्य पर भरोसा जताया है। इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने समर्थक नीरज निगम को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *