लंबे युद्ध के बाद रूस ने सरमत मिसाइल को मोर्चे पर लगाया

मॉस्को । रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने शुक्रवार को बताया कि देश ने एक उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल तैनात की है जिसके बारे में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि यह मॉस्को के दुश्मनों को दो बार सोचने पर मजबूर कर देगी। रूसी समाचार एजेंसियों ने रोस्कोस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव के हवाले से बताया कि सरमत मिसाइल को युद्ध में तैनात किया है। मिसाइल तैनाती के संदर्भ में कोई अन्य जानकारी नहीं है। सरमत विभिन्न उन्नत हथियारों में से आईसीबीएम है इसका निर्माण पुतिन ने 2018 में किया था। यह मिसाइल कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसके आर-26 आईसीबीएम की जगह लेने की संभावना है जिसे नाटो ने शैतान का नाम दिया था।
निगरानी प्रणालियों को सरमत का पता लगाने के लिए बहुत कम समय मिलता है। रूस के वर्ष 2022 में यूक्रेन में सेना भेजने के करीब 2 महीने बाद पुतिन ने कहा था कि सरमत बाहरी खतरों से रूस की विश्वसनीय रूप से सुरक्षा करेगी। यह उन लोगों को दो बार सोचने पर मजबूर करेगी जो आक्रामक बयानबाजी से रूस को धमकी देने की कोशिश करते हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *