कब्र खोदकर युवक ने निकाला बच्ची का शव, साथ में सोता रहा सारी रात !   

वाराणसी । जिले में एक युवक बच्ची के शव को कब्र से निकालकर उसके साथ सारी रात सोता रहा। बच्ची का शव युवक ने खुद ही खोदकर बाहर भी निकाला था। सुबह लोगों ने जब ये देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला लक्सा थाना क्षेत्र का है। रेवड़ी तलाब स्थित कब्रगाह में दफनाई गई पांच साल की मृत बच्ची के शव को निकाल युवक सोए हुए पाया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक कब्रगाह में कब्र खोदने का काम करता है। दशाश्वमेध क्षेत्र के एसीपी अवधेश पांडे ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की एक बच्ची की बुधवार को मौत हो गई थी। मृत बच्ची के शव को बुधवार की रात रेवड़ी तलाब स्थित कब्रगाह में दफनाया गया। गुरुवार को जब बच्ची का पिता अपनी बच्ची के कब्रगाह पहुंचा, तो उसे कब्र की मिट्टी देख शक हुआ। जब बच्ची के पिता ने दोबारा कब्र को खुदवाया तो बच्ची का शव गायब मिला। इससे सभी लोग अवाक रहे और बच्ची के शव को ढूंढने लगे। काफ़ी खोजबीन के बाद बच्ची का शव कब्रगाह के एक कोने में पड़ा मिला जहां कब्र खोदने वाला युवक भी सोता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची के शव को पुलिस ने किसी अनहोनी के आशंका को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमे बार-बार वह शराब के नशे में होने की बात कह रहा है। आरोपी ने शव के साथ किसी प्रकार की साथ गलत कार्य किए जाने से इंकार किया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *