ममता के बाद नीतिश ने कहा, समय से पहले हो सकते हैं आम चुनाव 

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समय से पहले भी लोकसभा चुनाव हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव कभी भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह कोई जरूरी नहीं है कि चुनाव समय पर हो, केंद्र वाले पहले भी करा सकते हैं। यह बात हम सात-आठ महीने से कह रहे हैं कि यह लोग पहले भी चुनाव कर सकते हैं, इसकारण विपक्ष को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है। हमारा मकसद है कि सब लोग एकजुट हों। विपक्षी दलों के गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक में नए दलों के शामिल होने के संबंध में नीतीश कुमार ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहूंगा। जब लोग आते हैं, तब सबकुछ पता चल जाएगा।
बिहार में जातीय गणना को लेकर केंद्र के सर्वोच्च न्यायालय में दिए हलफनामा के संबंध में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना कराने का अधिकार केंद्र को है, हम लोग यहां गणना करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब-करीब काम पूरा हो गया है। हमलोग बराबर यह मांग कर रहे थे, सभी दल के लोग जाकर मिले भी थे, जब केंद्र ने नहीं किया तब हमने बिहार में शुरू करवाया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *