शादी के बाद बहू को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति सास व ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी में नकदी समेत स्कूटी देने के बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका कुदुदंड निवासी उषा वर्मा पति विवेक वर्मा (25) की 17 अप्रैल 2019 को प्रेम विवाह व सामाजिक रीति रिवाज के साथ विवेक वर्मा पिता कमल किशोर वर्मा तेलीपारा नंदू गेराज गली नंबर तीन सिटी कोतवाली निवासी के साथ राधा कृष्ण मंदिर विद्यानगर में हुई थी।

पति विवेक प्रापर्टी डीलर का काम करता था। पति विवेक वर्मा, सुषमा वर्मा, ससुर कमल किशोर वर्मा, जेठ विकास वर्मा के द्वारा दहेज के नाम पर अपने मायके से दो लाख रुपये व एक्टिवा की मांग की गई थी। इसे पीड़िता द्वारा पूरी की गई थी। इसके बाद भी ससुराल वाले साल 2020 से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करते थे।

12 जनवरी 2023 को पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की। महिला परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हुई। पुलिस की टीम ससुराल वालों को बुलाकर समझाइश दी गई। जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपित ससुराल वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *