बारिश के बाद अब गर्मी का दौर शुरू, IMD ने अगले तीन दिन के लिए जारी की चेतावनी

भोपाल : प्रदेश में बीते चार दिनों से जारी बादल और बारिश का दौर अब समाप्त हो गया है। मौसम (MP Weather Update) के साफ होते ही एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रविवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी गई।

तेज धूप से बढ़ा तापमान

आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में औसतन 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रायसेन और रतलाम में 37 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

महानगरों में अपेक्षाकृत कम तापमान

प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में तापमान अन्य जिलों की तुलना में थोड़ा कम रहा। ग्वालियर और जबलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहा, जबकि भोपाल और इंदौर में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे और बढ़ेगी गर्मी

मौसम केंद्र (IMD Alert) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल अगले 24 घंटों में दिन और रात दोनों के तापमान में हल्की वृद्धि के संकेत हैं।

26 मार्च से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की संभावना बन सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *