चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर BJP और विपक्ष के बीच श्रेय को लेकर जंग शुरू

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को विपक्ष पर चंद्रयान-3 मिशन पूरा होने के बाद उसका दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्र मिशन की सफलता भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।जब COVID-19 की वैक्सीन बनी थी, तब भी विपक्ष ने गुमराह करने और डर फैलाने की कोशिश की थी।

जब वे (विपक्ष) कुछ और नहीं सोच सकते, तो वे चंद्रयान -3 मिशन के बाद अपना प्रोपेगेंडा चला रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम यहां रुकने वाले नहीं हैं, भारत की शुक्र और सूर्य तक पहुंचने की योजना है। चंद्रमा पर एक आदमी को भेजने की योजना है। यह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर BJP और विपक्ष के बीच श्रेय को लेकर जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की नई उपलब्धि के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की "दूरदर्शिता" को श्रेय दिया है।कांग्रेस पार्टी ने X (पहले ट्वीटर) पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर ISRO सहित पूरे देशवासियों को बधाई।

भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान की आवश्यकता को देखते हुए पंडित नेहरू ने ISRO की नींव रखी थी। यह उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में पूरे विश्व में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।हालाँकि, चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रतिक्रिया देते समय कई भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के को लेकर भी चर्चा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *