एअर इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 200+ यात्रियों को उतारा:सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में दो घंटे बैठे रहे; AC खराब था, बाद में एयरक्राफ्ट बदला

दिल्ली में बुधवार रात एअर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट संख्या AI2380 में खराबी आ गई। इसके कारण 200 से ज्यादा यात्रियों को लगभग दो घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।

फ्लाइट में मौजूद न्यूज एजेंसी PTI के एक पत्रकार के अनुसार, फ्लाइट का एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली सप्लाई में खराबी थी। इसके बावजूद यात्रियों को फ्लाइट में बैठाया गया। करीब दो घंटे तक पैसेंजर्स गर्मी से परेशान हुए।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिखा कि पैसेंजर्स फ्लाइट के अंदर अखबारों और मैगजीन झलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने सभी पैसेंजर्स को बिना कोई कारण बताए फ्लाइट से उतरने के लिए कह दिया।

यात्रियों को बस में बिठाकर वापस टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट से ऑपरेट होने वाली यह फ्लाइट रात लगभग 11 बजे रवाना होने वाली थी। बाद में, लगभग छह घंटे की देरी से गुरुवार सुबह 5.36 बजे, दूसरे एयरक्राफ्ट से सभी यात्रियों को सिंगापुर भेजा गया।

एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी 

गुरुवार को एक बयान में, एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा, ‘यात्रियों को फ्लाइट में देरी के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जा रही थी। दिल्ली में हमारे ग्राउंड स्टाफ ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के खाने-पीने सहित हर संभव मदद की। एयरक्राफ्ट बदलने के बाद उड़ान भारतीय समयानुसार सुबह 5:36 बजे रवाना हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *