राहुल गांधी के लिए वाराणसी में अजय राय ने लगाई ये नेमप्लेट, बोले- हम साथ हैं…

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को राहुल गांधी को अपना समर्थन देते हुए अपने घर पर एक नेमप्लेट लगाई है। जिस पर लिखा कि- 'मेरा घर राहुल गांधी जी का घर।'

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय और उनकी पत्नी रीना राय ने मंगलवार को अपने घर पर राहुल गांधी का नेम प्लेट लगाई। साथ ही लिखा कि मेरा घर राहुल गांधी जी का घर। लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी काे सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। इस पर कांग्रेस ने महाभियान शुरू किया है। इसका नाम मेरा घर राहुल गांधी का घर है। वाराणसी से इसकी शुरूआत प्रांतीय अध्यक्ष ने किया है।

उनका कहना है कि देश में हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर राहुल गांधी का है। सरकार चाहे जो कर ले, कांग्रेस नेता को डराया नहीं जा सकता है। हर कार्यकर्ता मजबूती से लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ा है। इस दौरान राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एनएसयूआई ने बयान की निंदा की

एनएसयूआई की बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए बयान की निंदा की है। इकाई के अध्यक्ष राजीव नयन ने कहा कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के बयान से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हर्ष, अर्पित, अनुज, राहुल, अमन, मुरारी, कुंदन ने भी बयान की निंदा की है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *