सच्ची घटनाओं पर कई फिल्में बना चुके हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म की समीक्षकों ने काफी तारीफ की है। हालांकि, जनता से इसे मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म 80 के दशक में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है।  यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार रियल लाइफ हीरो पर फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले भी वह इस तरह के कई किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

एयरलिफ्ट

एयरलिफ्ट अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में उन्होंने गजब की अदाकारी दिखाई थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन ने किया था। फिल्म में खिलाड़ी कुमार के साथ निमरत कौर भी नजर आई थीं। यह फिल्म इराक-कुवैत युद्ध पर आधारित थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था।

टॉयलेट एक प्रेम कथा

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा भी रियल लाइफ से जुड़ी एक घटना पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थीं। इसकी कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

मिशन मंगल

मिशन मंगल अक्षय कुमार की शानदार फिल्मों में से एक है। उनके अलावा कई बड़े सितारे फिल्म का हिस्सा थे। लोगों को इस फिल्म की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसरो वैज्ञानिकों द्वारा सीमित संसाधनों के साथ मंगलयान को तैयार करने की तैयारी और इस मिशन की सफलता को फिल्म बखूबी दिखाया गया था।

रुस्तम

अक्षय कुमार की रुसतम भी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। फिल्म में अभिनेता के साथ इलियाना डिक्रूज भी नजर आई थीं। कहानी के साथ फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आए थे। इस फिल्म में अभिनेता ने नेवी अफसर की भूमिका निभाई थी।

स्पेशल 26

स्पेशल 26 अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में से एक है। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। उनके अलावा इस फिल्म में मनोज वाजपेयी और अनुपम खेर भी लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म 80 के दशक में हुई वारदात पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *