‘अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी हेरा-फेरी के राजू जैसे, पैसों के पीछे पागल’, बोल पड़े प्रियदर्शन

करीब 25 साल लंबे गैप के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक साथ दर्शकों को हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं। अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने प्रियदर्शन से पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा सुनाया।

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने ‘हेरा-फेरी’ से लेकर ‘भागम-भाग’ जैसी शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार को ‘हेरा-फेरी’ कैसे मिली थी और उन्हें पहले ‘श्याम’ का रोल ऑफर हुआ था? इसके साथ ही ‘हंगामा’ में रोल देने से पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की शर्ट फाड़ दी थी।

अक्षय बोले- उन्हें राजू का रोल ज्यादा पसंद आया था

IANS को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें श्याम (सुनील शेट्टी) का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्हें राजू का रोल ज्यादा पसंद आया था। दोनों की पहली मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते अक्षय कुमार ने बताया कि पहली मुलाकात बीआर चोपड़ा के डबिंग थिएटर में हुई थी।

अक्षय ने कहा- मैं किसी फिल्म की डबिंग कर रहा था

उन्होंने कहा, ‘मैं किसी फिल्म की डबिंग कर रहा था और तभी डायरेक्टर प्रियदर्शन वहां पहुंचे और फिल्म की कहानी सुनाई। पहले मुझे श्याम का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मुझे राजू का रोल करना था।’

कहा- अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी ‘राजू’ जैसे ही शैतान

एक्टर ने बताया कि पहले फिल्मों में एक्शन सीन करने का ही मौका मिला था, इतना शैतान और पैसों के पीछे पागल राजू के जैसा किरदार कभी नहीं मिला। यही कारण था कि मैंने राजू को चुना। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी ‘राजू’ जैसे ही शैतान हैं और पैसों के पीछे पागल हैं। इस बात दोनों हंस देते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *