कड़ाके की ठंड के साथ जमकर बा‎‎रिश होने का अलर्ट जारी

नई ‎दिल्ली । आईएमडी ने कड़ाके की ठंड के दौरान जमकर बा‎‎रिश होने का अलर्ट जारी ‎किया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच 3 दिन जमकर बारिश होगी। यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरा देखा जा रहा है वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी पड़नी भी शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।  इसमें केरल, माहे और तमिलनाडु में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में घना कोहरा छाए रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ स‎क्रिय हो रहा है। इसलिए यहां हल्की बारिश के साथ एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *