68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड नॉमिनेशन में आलिया भट्ट की हुई एंट्री….

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आलिया ने यूं तो अपने अभिनय का परचम हर तरफ लहराया है, लेकिन फैंस अभिनेत्री की फिल्मों के कायल भी हैं। हाल ही में, 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के लिए नामांकित लोगों की घोषणा की गई, जिसमें आलिया ने भी अपनी जगह बनाई है। 

19 मुख्य श्रेणियों में हुआ है नामांकन

फिल्म फेयर अवॉर्ड फिल्म जगत का जाना माना अवॉर्ड है। हर अभिनेता इसे पाने का सपना सजाए बॉलीवुड में कदम रखता है। अब हाल ही में, इस अवॉर्ड में नामांकित लोगों की घोषणा की गई। कुल 19 मुख्य श्रेणियों में नामांकन के साथ तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी में कई पुरस्कार घोषित किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल इस अवॉर्ड फंक्शन को सलमान खान, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल साथ में होस्ट करेंगे। 

आलिया भट्ट भी हैं शामिल

खबरों की मानें तो आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू सहित दस नामांकन प्राप्त किए हैं, वहीं विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स भी प्रतियोगिता में शामिल है। वहीं, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा जैसी फिल्में भी इस साल की सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्मों में शामिल हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आएंगी नजर

इस साल विक्की कौशल से लेकर टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और यहां तक कि गोविंदा तक, कई हस्तियां अपने डांस नंबर से फिल्म फेयर के मंच को जगमगा देंगी। फैंस भी इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब आलिया के नॉमिनेशन ने उनके फैंस को और भी खुश कर दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर कपूर भी स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *