‘एक दशक में पूरी तरह बदल गई आलिया भट्ट की जिंदगी…

आलिया भट्ट का मानना है कि उन्हें करियर में कामयाबी मिली है, लेकिन साथ ही उनकी जिंदगी में कई बदलाव भी आए हैं। शादी और मां बनने के बाद अब उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए आलिया ने कहा, 'मैंने इंडस्ट्री में एक दशक पार कर लिया है। इन एक दशक में जिंदगी भी पूरी तरह बदल गई है। एक वक्त था जब मैं नींद, समय, परिवार हर तरह के समझौते करियर के लिए किया करती थी और सिर्फ शूटिंग और काम पर फोकस होता था। अब मेरा एक परिवार है। एक बेटी है और पति है। 'आलिया ने यह भी कहा कि दस साल में उन्होंने अपने करियर पर बहुत ज्यादा फोकस किया। इसका परिणाम यह हुआ कि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाईं। अब वह पूरा वक्त अपनो को भी देना चाहती हैं। हालांकि, इस कड़ी में वह अभिनय से किनारा नहीं करेंगी। आलिया ने कहा, 'मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैंने इन दस वर्षों में अपने पेरेंट्स, बहन और दोस्तों के साथ पर्याप्त वक्त नहीं बिताया। मैं अब उन्हें भी समय देना चाहती हूं। मैं फिल्मों में काम करना नहीं छोड़ूंगी, लेकिन मैं काम और जिंदगी में संतुलन बनाने की कोशिश करूंगी। मैंने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। 'बात फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की करें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *