तौरानी की दीवाली पार्टी में शिरकत की तमाम सितारों ने 

मुंबई । बीते दिनों फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी अपने घर पर दीवाली पार्टी होस्ट की थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। सभी एक से बढ़कर एक अंदाज में नजर आए। पार्टी में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी पति वरुण बंगेरा संग पहुंची। लुक की बात करें तो करिश्मा फ्लोरल साड़ी में खूबसूरत दिखीं। उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया था। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी लगाए करिश्मा कमाल की लग रही हैं। नेकलेस, झुमके करिश्मा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो करिश्मा ने बालों को सॉफ्ट कर्ल करते हुए ओपन रखा था। वरुण इस दौरान कुर्ता पजामा में हैंडसम दिखे। करिश्मा ने इस दौरान पति संग जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। काम की बात करें तो करिश्मा को हाल ही में वेब सीरीज स्कूप में देखा गया था। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *