Amazon Layoff : अमेजन में 18 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी..

आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन में छंटनी शुरू हो चुकी है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने की है। उन्होंने कहा है कि छंटनी शुरू हो रही है और कंपनी से करीब 18000 से अधिक कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे, जिसमें भारत में भी हजारों कर्मचारी शामिल हैं।बता दें, बीते दिनों भी कुछ रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले थे कि कंपनी भारत में करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर कर सकती है। इससे तकनीकी, मानव संसाधन व अन्य विभाग प्रभावित होंगे।

पिछले सप्ताह कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि कंपनी 18 जनवरी के बाद छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के साथ संवाद करेगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में अमेजन के गुरुग्राम, बेंगलुरु व अन्य कार्यालयों में छंटनी शुरू हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा असर घाटे में चल रहे विभागों पर पड़ा है। कंपनी से बाहर किए जा रहे कर्मचारियों में फ्रेशर्स व अनुभवी दोनों शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने निकाले गए कर्मचारियों को ईमेल भेजकर पांच महीने के अग्रिम वेतन की पेशकश की है। कर्मचारियों को एक निश्चित तारीख पर लीडरशिप टीम से मिलने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, अमेजन में छंटनी अभी शुरू हुई है, जो आने वाले हफ्तों तक चलने की उम्मीद है।मंदी के दौर में सबसे बड़ी छंटनीमौजूदा मंदी के दौर में अमेजन का 18,000 कर्मचारियों को हटाना अब तक की सबसे बड़ी छंटनी होगी। सितंबर के अंत तक अमेजन के साथ 15 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े थे। इस छंटनी का अर्थ है कि नवीनतम कटौती कार्यबल का करीब एक फीसदी होगा। कंपनी के पास दुनियाभर में लगभग 350,000 कॉरपोरेट कर्मचारी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *