वॉशिंगटन में लगी अंबेडकर की प्रतिमा

वॉशिंगटन। वॉशिंगटन में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 19 फीट की मूर्ति का अनावरण किया गया है। ये देश से बाहर उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा है। वॉशिंगटन के मैरीलैंड में अनावरण के दौरान 500 से ज्यादा भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे। उन्होंने जय भीम के नारे लगाए। लोग बारिश के बीच 10 घंटे का सफर तय कर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अंबेडकर की प्रतिमा को मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। वो इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी बना चुके हैं। सरदार पटेल की ये मूर्ति गुजरात में बनाई गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *