नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए कदमों पर ही इसराइल का समर्थन करेगा अमेरिका

वाशिंगटन। गाजा में चल रहे युद्ध् में इजराइली कार्रवाई को लेकर  गाजा में इजराइली हवाई हमले में सात खाद्य सहायताकर्मियों के मारे जाने के कुछ दिन बाद बाइडन और नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत की। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि गाजा युद्ध के लिए अमेरिकी समर्थन आम नागरिकों और सहायता कर्मियों की सुरक्षा के लिए उठाए गए नए कदमों पर निर्भर करेगा।
बाइडन और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा, राष्ट्रपति ने इजराइल को आम नागरिकों और सहायता कर्मियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की जरुरत को लेकर साफ कर दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि गाजा के संबंध में अमेरिकी नीति इस संबंध में इजराइल की तत्काल कार्रवाई के आकलन से ही निर्धारित की जाएगी। पिछले दिनों गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में परमार्थ समूह के लिए काम करने वाले छह अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों और उनके फलस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई थी। जिसे लेकर अमेरिकी प्रशासन काफी नाराज था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *