गांधी परिवार का अमेठी पर शासन,फिर भी पिछड़ा रहा : ईरानी

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर निशाना साधकर कहा कि अमेठी पर ज्यादातर समय कांग्रेस का शासन रहा मगर विकास के मामले में यह जिला फिसड्डी बना रहा। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने अमेठी दौरे के दूसरे दिन एक सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन एंड डेगोनॉस्टिक सेंटर के उद्घाटन करने के बाद कहा कि आज इन सुविधाओं के लिए लोगों को लखनऊ नहीं जाना पड़ता है। अब बहुत सारी जांच अमेठी में हो जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अमेठी में आम लोगों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं।
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कर कहा कि एक वक्त था जब लोग यहां से राजनीतिक उड़ान भरते थे। आज उड़ान भरने वाली कंपनी अमेठी में जमीन पर जाकर काम कर रही है। राहुल गांधी यहां से सांसद रहते थे, उनकी माता जी की सरकार रहती थी। फिर भी अमेठी के लोगों को कोई सुविधा नहीं मिली थी। आजादी के इतने दिनों तक कांग्रेस की सरकार रही फिर भी अमेठी वालों को उसका लाभ नहीं मिला।
इस दौरान समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लेकर उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार रहती थी, तब कांग्रेस उनके सहयोग में रहती थी। उसके बावजूद भी अमेठी के लोगों को मेडिकल कॉलेज बायपास ओवर ब्रिज जैसी सुविधाएं नसीब नहीं हुई। सीटी स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आयुष्मान कार्ड का भी वितरण कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *