नाती अगस्त्य को अमिताभ बच्चन ने ‘द आर्चीज’ के लिए दिया आशीर्वाद बोले-

फिल्म 'द आर्चीज' आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनीं फिल्म 'द आर्चीज' अपने रिलीज के पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है। रिलीज से पहले बीते दिनों इस फिल्म का मुंबई में भव्य प्रीमियर हुआ। इस दौरान बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी। इसमें पूरा बच्चन परिवार, नंदा परिवार और शाहरुख जैसे नामचीन सितारे शामिल हुए। बता दें कि इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। आज बिग बी ने अपने नाती के लिए एक पोस्ट साझा किया है।

बिग बी ने साझा किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। इसमें वे नाती के डेब्यू पर अपनी खुशी का इजहार करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इसमें अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और अगस्त्य तीनों नजर आ रहे हैं। तीनों ने काले रंग का टक्ससीडो सूट पहना हुआ है। तीनों ही स्टार इस गेट-अप में जंच रहे हैं। 

बिग बी ने बढ़ाया नाती का हौसला

अगस्त्य के साथ वाली इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'अगस्त्य तुम्हें बहुत सारा प्यार, ऐसे ही चमकते रहना और अपने व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीतते रहना…'।  बता दें कि जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' जो आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है वो अमेरिकन कॉमेडी सीरीज के एक काल्पनिक शहर रिवरडेल का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म का सेट-अप 1960 के आस-पास का है। 

ये स्टारकिड्स भी आ रहे नजर

'द आर्चीज' में आर्ची की भूमिका अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं, जो अमिताभ बच्चन की बेटी, श्वेता बच्चन नंदा-निखिल नंदा के बेटे हैं। अगस्त्य, बच्चन खानदान की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं, जो बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने आज दर्शकों के बीच आ रहे हैं। बता दें कि 'द आर्चीज' से अगस्त्य के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करने जा रहे हैं।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *