अमिताभ बच्चन ने सांस लेने और छोड़ने पर किया अजीब ट्वीट, यूजर्स बोले- आपने तो दिमाग का दही कर दिया

अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं कि लोगों का दिमाग ही घूम जाता है। ट्वीट करके अमिताभ बच्चन का काम खत्म, और यूजर्स की परेशानी बढ़ जाती है। वो उनके पहेली रूपी ट्वीट्स का जवाब खोजने लग जाते हैं और उस चक्कर में कई बार अमिताभ बच्चन का ही मजाक उड़ा देते हैं। कई बार उन पर गुस्सा भी निकालते हैं। अब अमिताभ बच्चन का एक अजीबोगरीब ट्वीट फिर चर्चा में है, जो उन्होंने 20 मार्च को किया है। इस पर यूजर्स से सिर पकड़कर बैठ गए हैं।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट, जिसने फिर घुमाया दिमाग

83 वर्षीय मेगास्टार ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘T 5689- सांस आप तभी ले सकेंगे, जब आप सांस छोड़ेंगे।’ कुछ देने से ही कुछ प्राप्त होगा।’

यूजर्स ने निकाला गुस्सा, किए ऐसे कमेंट्स

अमिताभ के इस ट्वीट पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं और कुछ ने उन पर अपना गुस्सा भी निकाला है। एक ने लिखा है, ‘सांस छोड़ने पर लुगाई भी छूट सकती है।’ एक ने पूछा, ‘अब क्या देने से गैस सिलेंडर मिलेगा? ताली, थाली तो बजा लिया।’

‘बहुत उपदेश दे चुके, जनता के दुख पर चुप कब तक?’

एक का ट्वीट है, ‘महोदय आप उपदेश बहुत दे चुके हैं। कृपा करके अब जनता के लिए अपनी आवाज तो उठाइए, कब तक जनता के दुख पर चुप्पी साधे रहेंगे?’

‘बच्चन साहब हो तो क्या कुछ भी लिखोगे?’

एक ने लिखा, ‘पोस्ट भी आपको तभी करना चाहिए, जब उसका कोई सेंस निकले। बच्चन साहब तो कुछ भी लिख दोगे क्या?’

अमिताभ के इस ट्वीट ने भी घुमाया था यूजर्स का दिमाग

इसी तरह अमिताभ बच्चन ने 18 मार्च की तड़के सुबह ऐसा ट्वीट कर दिया था कि भड़के यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी थी और कह दिया था कि वह सुबह-सुबह पहेलियां बुझाना बंद कर दें। अमिताभ ने लिखा था- अरे भइया, जो बोल रहे हो, ख़ुद समझ पा रहे हो? इसी पर यूजर्स बौखला गए थे। लेकिन अमिताभ हैं कि यूजर्स चाहे कुछ भी बोलें या कमेंट करें, वो निरंतर नियम से पहेली भरे ट्वीट्स करते रहते हैं और लोगों को ‘दिमाग के घोड़े’ दौड़ाने पर मजबूर कर देते हैं।

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन इस वक्त Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग वह शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा खबर है कि वह नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ में भी नजर आ सकते हैं, जिसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *