अमिताभ बच्चन ने अपने हाथ की सर्जरी का किया खुलासा, पोस्ट साझा कर दी जानकारी

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उनके हाथ की सर्जरी हुई है। सुपरस्टार ने अपने हालिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि वह इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के लॉन्च से पहले अक्षय कुमार के साथ शूटिंग कर रहे थे। अमिताभ ने खुलासा किया कि शॉट्स के बीच उन्होंने और अक्षय ने उनके हाथ की सर्जरी पर चर्चा की।

अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उन तस्वीरों में वह कलाई पर बैंड पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता ने अपने हाथ की सर्जरी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इन तस्वीरों में उनके साथ सूर्या और अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *