नाराज पति ने पत्नी पर चाकू से किये कई वार, मौत

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में महानगर क्षेत्र स्थित अलाया अपार्टमेंट में एक महिला की हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप पति पर लगा है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अलाया अपार्टमेंट निवासी आदित्य ने अपनी पत्नी शिवानी पर चाकू से कई वार कर दिये और मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस की माने तो आदित्य कपूर अमीनाबाद में काम करता है। शनिवार रात वह अपने घर पहुंचा और किसी बात पर उसका पत्नी शिवानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उनके दोनों छोटे बच्चे भी घर पर मौजूद थे। पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ा की आदित्य ने चाकू से पत्नी पर कई वार कर दिये। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा आर कौशिक ने बताया कि शनिवार रात करीब 11ः30 पर एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित की जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *