रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान होंगे, अनिल मिश्रा

लखनऊ । अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान, डॉ अनिल मिश्रा होंगे। वह अपनी पत्नी उषा मिश्रा के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान मुख्य यजमान बनकर संपन्न कराएंगे। 7 दिन तक लगातार प्राण प्रतिष्ठा के इस समारोह में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से यजमान के रूप में अनिल मिश्रा को दायित्व सौंपा गया है।
डॉ अनिल मिश्रा होम्योपैथिक के डॉक्टर हैं। संघ के प्रांत प्रचारक भी हैं। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य भी हैं। मुख्य यजमान के रूप में सारे धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण करने का दायित्व इन्हीं का होगा। यजमान को लेकर जिस तरह से अटकलें लगाई जा रही थी। इस खबर के बाद अटकलों पर विराम लग जाएगा।
भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य कार्यक्रम गर्भ गृह में मुख्य यजमान के रूप में अनिल मिश्रा सपत्नीक शामिल होंगे। गर्भ ग्रह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा संघ प्रमुख मोहन भागवत गर्भ ग्रह में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अन्य किसी को प्रवेश नहीं होगा।
चारों शंकराचार्यों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जो आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। उसको देखते हुए अब मुख्य यजमान के रूप में पंडित अनिल मिश्रा को सपत्नी सारे अनुष्ठान विधि विधान से संपन्न करने का दायित्व होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *