‘जन नायकन’ को लगा एक और बड़ा झटका, प्राइम वीडियो ने कैंसिल की 120 करोड़ की OTT डील

एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में दस्तक देगी। कब इसको फाइनल डेट मिलेगी। उसके पहले इसको एक और बड़ा झटका लगा है। अमेजन प्राइम वीडियो ने मूवी के साथ अपनी ओटीटी डील कैंसिल कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को रिलीज होनी थी लेकिन सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट न मिलने और मामला कोर्ट चले जाने से ये अधर में लटक गई। दो महीने से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद जब इसके आने का कुछ कंफर्म नहीं हो सका तो प्राइम वीडियो ने पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग डील से हाथ खींच लिया।

प्राइम वीडियो और ‘जन नायकन’ की डील कैंसिल

बताया जा रहा है कि इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म के साथ करीब 120 करोड़ रुपये की डील करके उसके डिजिटल राइट्स हासिल किए थे। हालांकि अब ये कैंसिल हो गई है, क्योंकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका कि मूवी को कब सर्टिफिकेट मिलेगा और कब ये सिनेमाघरों में आएगी।

‘जन नायकन’ की कैंसिल हुई स्क्रीनिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC से विवाद के कारण फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। बोर्ड ने कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि ये संवेदनशील हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए। इसके बाद बदलाव किए गए। मगर फिर ये मामला कोर्ट पहुंच गया। हालांकि बाद में मेकर्स ने केस वापस लिया और फिर रिवाइजिंग कमेटी के लिए इसकी 9 मार्च को स्क्रीनिंग भी रखी गई लेकिन कमेटी के एक सदस्य के बीमार होने के कारण ऐन मौके पर ये भी कैंसिल हो गई। जिससे रिव्यू प्रॉसेस में देरी हुई।

‘जन नायकन’ की कास्ट

फिल्म ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच विनोद ने किया है। और केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इसमें ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण समेत अन्य अहम भूमिका में हैं। इस मूवी के बाद थलपति विजय ने संन्यास लेने का ऐलान किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *