किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने शेयर कीं कई तस्वीरें….

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर का आज जन्मदिन है। आज किरण अपने परिवार और फैंस के साथ अपना 71वें जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर किरण खेर के पति यानी एक्टर अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर किरण को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।  

पत्नी के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने किया विश

किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरण की कई सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में किरण का एक अलग ही रूप देखने के मिल रहा है। पहली तस्वीर किरण काफी यंग नजर आ रही हैं। ये उनकी यंग एज की फोटो है।

दूसरी में किरण, अनुपम और अपने बेटे सिकंदर के साथ दिख रही हैं। फोटो में सिकंदर काफी छोटे नजर आ रहे हैं। तीसरी में किरण बैडमिंटन खेलती नजर आ रही हैं। चौथी में वह बेटे सिकंदर के साथ दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह अभिषेक बच्चन और एक में दिवंगत सतीश कौशिक उनके साथ नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों के साथ लिखा खास कैप्शन

अनुपम खेर ने इन तस्वीरों के साथ खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो किरण! ईश्वर आपको लंबी उम्र, सुखी, शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन प्रदान करें! मैं आपको करीब पचास साल से जानता हूं। मैंने आपको पहली बार 1974 में चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग में देखा था। आप पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टार स्टूडेंट थीं। पढ़ाई में मेधावी, नेशनल बैडमिंटन प्लेयर, जानी मानी थिएटर एक्ट्रेस और मेरे जीवन की बहुत कुछ। 50 साल हो गए हैं। आप अभी भी वही हैं, बल्कि उससे भी ज्यादा। आपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ी और हमेशा विजेता बनकर उभरीं। आप अपने व्यक्तित्व और अच्छाई से लोगों का प्यार, विश्वास जीतती रहीं। मेरा और मेरी दुआएं हमेशा आपके साथ है।'

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *