267 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

रतलाम | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें संबोधित किया गया। रतलाम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की मंच के माध्यम से 267 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

रतलाम जिला मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे के साथ पोस्ट ऑफिस और ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र पाने के बाद इन कर्मचारियों के चेहरे की खुशी कुछ और ही बयां करती नजर आई। दरअसल बीते 3 वर्ष से पहले उनके द्वारा भर्ती परीक्षा दी गई थी लेकिन कोरोना के कारण पूरी प्रक्रिया ठंडी पड़ गई थी। अब जाकर उनका सरकारी नौकरी का सपना साकार हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *