सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुई अर्चना वर्मा

लखनऊ | सपा ने जिस अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से मेयर का प्रत्याशी बनाया था। वो शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने भगवा पटका धारण करने के साढ़े चार घंटे बाद ही उन्हें शाहजहांपुर से अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया।शाहजहांपुर नगर निगम में पहली बार हो रहे मेयर चुनाव में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर की साख दांव पर है। खन्ना और राठौर के प्रयास से रविवार शाम ही सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल हुई।

भाजपा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि खरीद को लेकर विवादों में घिरे अयोध्या के निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काट दिया है। अयोध्या में तिवारी मंदिर के महंत गिरिशपति त्रिपाठी को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अयोध्या, कानपुर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ और अलीगढ़ नगर निगम में महापौर प्रत्याशी रविवार रात घोषित किए।

महिला के लिए आरक्षित कानपुर नगर निगम में निवर्तमान महापौर प्रमिला पांडेय को प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। अनारक्षित अलीगढ़ नगर निगम में अलीगढ़ के प्रमुख उद्योगपति प्रशांत सिंघल को प्रत्याशी बनाया है। प्रशांत ने 2017 में भी महापौर टिकट की दावेदारी की थी।महिला के लिए आरक्षित गाजियाबाद नगर निगम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल को प्रत्याशी बनाया है। अनारक्षित बरेली नगर निगम में निवर्तमान महापौर सतीश गौतम को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित मेरठ नगर निगम में पूर्व महापौर हरीकांत आहलूवालिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *