‘जिसने धुरंधर 2 देखी वो बेवकूफ हैं?’, प्रियदर्शन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा कहने वालों को दिया जवाब

आदित्य धर की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। इसने 11 दिन के अंदर 1350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। और अभी भी ये बुलेट ट्रेन की तरह आगे बढ़ रही है और कई रिकॉर्ड्स बना रही है। इसी बीच ‘भूत बंगला’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में इस मूवी की तरफदारी की। कहा कि ‘जो इसे देख रहे हैं, वो बेवकूफ हैं क्या?’

‘धुरंधर 2’ को कई लोगों ने ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ कहा है। इसी पर प्रियदर्शन ने रिएक्ट किया, जिनके अंडर आदित्य धर ने अपना करियर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरू किया था। उन्होंने बताया कि जब आदित्य उनके पास आए थे, तब उनकी कुछ स्क्रिप्टस बिना क्रेडिट दिए ही इस्तेमाल कर ली गई थीं।

आदित्य धर के बारे में प्रियदर्शन ने बताया

उन्होंने कहा, ‘आदित्य बहुत निराश था। लेकिन उसने मुझे तब तक कुछ नहीं बताया, जब तक उसने मेरे साथ काम करना शुरू नहीं किा। जब हम साथ में शाम को बैठे तो उसने मुझे बताया कि वह क्यों निराश है। और कैसे वह फिल्ममेकिंग में आया। जब आपके बच्चे और शिष्य लाइफ में आगे बढ़ते हैं तो आपको सबसे ज्यादा खुशी होती है। इसलिए आदित्य ने जो कुछ हासिल किया, उससे मुझे खुशी होती है।’

‘धुरंधर’ के बारे में प्रियदर्शन बोले

प्रियदर्शन ने ‘धुरंधर’ को प्रोपेगेंडा बताने वाले दावों का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘इसमें प्रोपेगेंडा जैसी कोई बात नहीं है। आप बस लोगों के सामने सच्चाई ला रहे हैं। जब पूरे भारत ने इसे स्वीकार कर लिया तो कुछ लोगों की राय आपके लिए मैटर क्यों करती है? भारत ने इसे देखा और स्वीकार कर लिया है। इससे बड़ी कोई हिट फिल्म नहीं। आपको क्या लगता है, जिसने ये फिल्म देखी है वो बेवकूफ हैं? ये लोगों की राय है और उन्हें उन पर ही छोड़ दीजिए। इस पर बहस न करें। भूल जाइए। उसने जो हासिल करना था कर लिया। फिल्म को भारत के अधिकतर लोगों ने अपनाया है। और इसका मतलब यही है कि ये अच्छी फिल्म है।’

‘भूत बंगला’ हुई पोस्टपोन

बता दें कि प्रियदर्शन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के कारण सुर्खियों में है। इस मूवी की चार बार रिलीज डेट बदली जा चुकी है। पहले ये 3 अप्रैल, फिर 15 मई, उसके बाद 10 अप्रैल और अब फाइनली 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि कंफर्मेशन आना बाकी है। मगर दावा यही किया जा रहा है कि ये पोस्टपोन हो गई है। और ये सारा फेरबदल ‘धुरंधर 2’ की सफलता के कारण हुआ है। जिसने वर्ल्डवाइड 1361 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *