बिजली बिल नहीं चुकाने पर 137 उपभोक्ताओं का गिरफ्तारी वारंट जारी

जबलपुर ।   बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो रहे हैं। सोमवार को पूर्व संभाग क्षेत्र के करीब 137 उपभोक्ताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकाला गया। सभी प्रकरणों को बिजली कंपनी के तहसीलदार न्यायालय में पेश किए गए। कार्यपालन यंत्री विवेक जसेले ने बताया कि 38 लाख की वसूली की जानी है। इनमें से 7 लाख की वसूली की जा चुकी है। इसके साथ ही करीब 32 उपभोक्ताओं द्वारा कुर्की आदेश के बाद राशि जमा करा दी है। शेष उपभोक्ताओं से बिल राशि की वसूली की जानी है। इसलिए बचे हुए उपभोक्ताओं के विरुद्व प्रकरण दर्ज कर न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट निकाला गया है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *