आदिपुरुष विवादों के बीच वायरल हुआ अरुण गोविल का वीडियो

साउथ स्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' इसी महीने 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लगातार विवाद जारी है। इस फिल्म के सभी किरदारों के लुक और डायलॉग्स को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म से जहां एक तरफ लोग ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसका अब तक का कलेक्शन काफी शानदार रहा है।

आपको बता दें कि अभी तक फैंस के दिल और दिमाग से दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामायण की यादें बसी हुई है। इस शो के बाद टीवी पर कई रामायण आए, लेकिन रामानंद सागर के शो का मुकाबला नहीं कर सके। इस शो में काम करने वाले किरदारों से दर्शकों की भावनाएं इस कद्र जुड़ी हैं कि लोग उन्हें भगवान समझकर उनकी पूजा तक करते थे। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल के पैर छूती दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एयरपोर्ट का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रामानंद सागर के रामायण में प्रभु राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर अचानक ही एक महिला उनके पैर छूने लगती है। वह महिला अरुण के मना करने के बाद भी उनके पैरों को छोड़ती नहीं है। वह उन्हें प्रभु मानकर न सिर्फ उनके पैर छूती है, बल्कि उनके आंखों से आंसू नहीं रुकते हैं। इसके बाद एक्टर भी उनके साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

वायरल वीडियो

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *