एक्सल टूटते ही डिवाइडर कूद रांग साइड आई बस, बाइक सवार युवक की मौत

इंदौर ।   इंदौर में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सवारियों से भरी बस डिवाइडर कूद कर दूसरी तरफ आ गई। डिवाइड लांघकर आई बस ने बाइक से जा रहे एक युवक को चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई। सवारियां भी घायल हुई हैं। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। टीआइ नरेंद्रसिंह रघुवंशी के मुताबिक हादसा राऊ रोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ है। बड़वानी से इंदौर आ रही यात्री बस (एमपी 46पी 0846) का अचानक गुल्ला (एक्सेल) टूट गया। बस अनियंत्रित हुई डिवाइडर कूद कर दूसरी तरफ आ गई। सामने से जा रहे बाइक सवार पंकज पुत्र महेश दुबे निवासी साईं विहार कालोनी को चपेट में ले लिया। पंकज को घसीटते हुए दूर तक ले गई। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। एसआइ केएस बामनिया के मुताबिक हादसे में बस चालक सरदारसिंह भी घायल हुआ है। कुछ सवारियों को भी चोट आई है। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ वाहन चालक बाल-बाल बचे। स्वजनों के अनुसार पंकज एक निजी कालेज में काम करता है और वह सुबह मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *