थाने में पदस्थ ASI बने बीजेपी के प्रचारक, सोशल मीडिया में की प्रत्याशी को वोट करने की अपील, लाइन हाजिर

रीवा ।   रीवा जिले के सेमरिया थाने में पदस्थ ASI के द्वारा सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करना भारी गया। थाने में पदस्थ ASI द्वारा शेयर किया गया पोस्ट वायरल होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को हो गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल ASI को लाइन हाजिर कर दिया। ASI द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किए में पोस्ट में लिखा था कि सासंद जनार्दन मिश्र को वोट देकर भाजपा को पुनः विजयी बनाएं। दरअसल, आज सेमरिया थाने में पदस्थ ASI पीएन सतनामी के द्वारा एक पोस्ट सोशल मीडिया में शेयर की गई, जिसके बाद वह पोस्ट बड़ी तेजी के साथ वायरल होने लगा। वायरल हुए पोस्ट में पुलिसकर्मी ASI ने रीवा संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी सांसद जनार्दन मिश्रा के पक्ष में एक पोस्ट शेयर कर दिया गया, जिसमे लिखा था कि बेहतर लोकतंत्र के लिए मतदान जरूर करें और जनार्दन मिश्रा को वोट देकर भाजपा को पुनः विजयी बनाएं।

ASI पीएन सतनामी के द्वारा सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह तक जा पहुंचा, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सेमरिया थाने में पदस्थ ASI पीएन सतनामी को लाइन हाजिर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, ASI पीएन सतनामी के द्वारा पुलिस विभाग के एक व्हाट्सएप ग्रुप में इस पोस्ट को शेयर किया गया था, जिसके बाद वह पोस्ट वायरल हो गया। लोकसभा चुनाव के चलते जिले में आचार संहिता लागू है और ऐसे में एक पुलिसकर्मी के द्वारा किसी भी दल का प्रचार-प्रसार करना अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है और इसी के चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, मामले पर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ASI पीएन सतनामी को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *