असीम मुनीर लगातार कर रहे थे जेडी वेंस से बात, US और ईरान ने कहा शुक्रिया, पाकिस्तान की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत कैसे?

इस्लामाबाद/तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते कर युद्धविराम पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत ईरानी सेना के नियंत्रण में होर्मुज स्ट्रेट को दो हफ्ते खोला जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरानी अधिकारियों के बीच युद्धविराम पर आगे की बातचीत हो सकती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान और अमेरिकी अधिकारियों को शुक्रवार को ‘इस्लामाबाद समझौते’ पर आगे की बातचीत के लिए देश आने का न्योता दिया है।

इस युद्धविराम का बहुत बड़ा क्रेडिट पाकिस्तान को दिया जा रहा है। अमेरिका और ईरान के अधिकारियों ने पाकिस्तान, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और देश के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को शुक्रिया कहा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने लिखा है कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की तरफ से मैं अपने प्यारे भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का इस क्षेत्र में युद्ध को समाप्त करने के लिए उनके अथक प्रयासों हेतु आभार और सराहना व्यक्त करता हूं।’

ईरान ने पाकिस्तान, असीम मुनीर का शुक्रिया अदा किया

ईरानी विदेश मंत्री के बयान में आगे कहा गया है ‘PM शहबाज शरीफ के ट्वीट में किए गए भाईचारे वाले अनुरोध के जवाब में और अमेरिका द्वारा अपने 15-सूत्रीय प्रस्ताव के आधार पर बातचीत के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, साथ ही POTUS (अमेरिकी राष्ट्रपति) द्वारा ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव के सामान्य ढांचे को बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार करने की घोषणा को देखते हुए मैं ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से यह घोषणा करता हूं

वाइट हाउस के बयान में भी असीम मुनीर का नाम

वाइट हाउस की तरफ से जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान जारी किया गया है उसमें भी पाकिस्तान और असीम मुनीर का जिक्र किया गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान भेजे जा रहे विनाशकारी फोर्स को रोक लूं—और इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं। यह दोनों तरफ से लागू होने वाला युद्धविराम होगा! ऐसा करने का कारण यह है कि हमने अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को पहले ही पूरा कर लिया है और उनसे कहीं आगे निकल गए हैं।
वाइट हाउस की तरफ से जारी डोनाल्ड ट्रंप का बयान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *