अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर शेयर किया खास मूमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है. टीम इंडिया के ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने में केएल राहुल का बड़ा योगदान है. मैच जीतने के बाद अथिया ने केएल राहुल पर प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस वैसे तो केएल राहुल के लिए मैच देखने के लिए साथ ही जाती हैं मगर प्रेग्नेंसी की वजह से अथिया ने घर पर ही मैच देखा था.

अथिया ने केएल राहुल का मैच जीतने के बाद का मूमेंट शेयर किया है. जिसमें वो बैट हवा में लहराते नजर आ रहे हैं. वो टीवी के सामने खड़ी हैं. फोटो में अथिया अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बस हार्ट पोस्ट किया.

ससुर ने भी लुटाया प्यार
केएल राहुल पर उनके ससुर सुनील शेट्टी ने भी खूब प्यार लुटाया है. सुनील ने केएल राहुल की फोटो शेयर की है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'इंडिया की इच्छा!!!!राहुल की कमान.' सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं.  विंदु दारा सिंह ने लिखा- अद्भुत फिनिशर जिसने उन्हें कप तक पहुंचाया. वहीं एक फैन ने लिखा- बेस्ट है जी.

बता दें अथिया जल्द ही मां बनने वाली हैं. उन्होंने साल 2024 में पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंटमेंट की थी. उन्होंने बताया था कि 2025 में वो बेबी को जन्म देने वाली हैं. अब अथिया के बेबी के आने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. लोग फोटो पर कमेंट कर रहे हैं बेबी ने आने से पहले ही ट्रॉफी जीत ली.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया ने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है. वो ब्रांड के प्रमोशन में ही अब ज्यादा नजर आती हैं. वो आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में नजर आईं थीं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *