किन्नर बनकर महिला को लूटने का प्रयास, ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई

शिवपुरी ।  शिवपुरी में कुछ बदमाशों ने किन्नर का भेष बनाया और एक महिला के घर में घुस गए। यहां पर उसे पहले झांसा दिया। बाद में उसे सम्मोहित कर लूटने का प्रयास किया। लेकिन महिला अचानक होश में आ गई और शोर मचा दिया। इससे बदमाशों को भागना पड़ा। लेकिन ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। बाद में बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया।

पोहरी थाना क्षेत्र के गांव मारौरा खालसा गांव में चार युवक, जिनमें से दो युवक किन्नर का रूप बनाए हुए थे पहुंचे। बदमाशों ने पहले गांव का एक चक्कर लगाया। इसके बाद वे गांव में एक घर में महिला को अकेलाा देख उसके घर में घुस गए। पहले उससे उसके बच्चों के बारे में पूछा और आशीर्वाद दिया। महिला ने भी उन्हें सौ रुपए दिए। लेकिन किन्नर बने बदमाशों ने महिला के ऊपर पानी छिड़का। जिससे वह सुधबुध खो बैठी। इसके बाद आरोपितों ने उसके गहने उतारने शुरू कर दिए। लेकिन इसी दौरान कोई गहना महिला को चुभ गया। जिससे वह होश में आ गई। उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बदमाश भागने लगे। लेकिन महिला का शोर सुन ग्रामीण आ गए और उन्होंने दौड़कर आरोपितों को दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पेड़ बदमाशों को पेड़ से बांध दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को छुड़ाया और हिरासत में ले लिया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *