ई-रिक्शा के रूट तय करने को लेकर इंदौर में आटो रिक्शा चालक संघ की हड़ताल

इंदौर ।  शहर में सोमवार को आटो रिक्शा की हड़ताल पर हैं। इसमें शहर में चल रही रिक्शा सुबह से चिमनबाग मैदान पर एकत्रित हुए। हालांकि हड़ताल से पहले ही इसमें दो फाड़ हो चुकी है। भगवा आटो रिक्शा चालक संघ ने हड़ताल का आव्हान किया था, जबकि इंदौर आटो रिक्शा चालक महासंघ ने इस हड़ताल का विरोध करते हुए आटो रिक्शा का संचालन शुरू रखने का निर्णय लिया था।

भगवा आटो रिक्शा चालक संघ द्वारा तीन प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल का आव्हान किया गया है। इसमें 30 हजार के करीब आटो रिक्शा के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शहर में ऑटो रिक्शा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। भगवा ऑटो रिक्शा चालक संघ ने अवैध बाइक रिक्शा बंद करने, ई-रिक्शा के रूट तय करने और ई-चालान माफ कराने जैसे मुद्दों को लेकर हड़ताल कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *