लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों में जागरूकता अभियान चलेगा

लखनऊ । लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रोडवेज की बसों में भी जागरुकता संदेश सुनाये जाएंगे। चुनाव में मतदान बढ़ाने के उद्देश्य से बस अड्डों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई मैं भारत हूं क्रिएटिव का डिस्प्ले होगा। इस बाबत चुनाव आयोग ने परिवहन निगम को पत्र भेजा है। 
मतदाता जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार की ओर से प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को चुनाव निर्वाचन आयोग की चिट्ठी भेजी गई है। जहां 12 हजार रोडवेज बसों के अलावा बस अड्डों पर लगे 500 एलईडी स्क्रीन के जरिए यात्रियों को मतदान के प्रति जागरूक करने की तैयारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *