आयुर्वेद प्राकृतिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति: पशुपालन राज्यमंत्री पटेल

पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि एक विद्यार्थी को सफल करियर के लिए शुरुआत से ही लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए। आयुर्वेद हमारी प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है, जो आज विश्व भर में लोकप्रिय हो रही है। यह प्राकृतिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति शरीर को बिना नुकसान पहुंचाएं जड़ से रोग को समाप्त करती है।

राज्यमंत्री श्री पटेल गुरुवार को आई.ई.एस यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए। यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ आयुर्वेद एंड कम्युनिटी में विद्यार्थियों का आयुरप्रवेशिका ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2025 आयोजित किया जा रहा है, जो आगामी 20 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में आयुष विभाग म.प्र. स्टेट मेडिसिनल प्लांट बोर्ड के सीईओ डॉ. संजय कुमार मिश्रा, डिप्टी सीईओ श्रीमती सुरभि तिवारी, चांसलर आई.ई.एस यूनिवर्सिटी श्री बी.एस. यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज मिश्रा, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में श्री यादव द्वारा विद्यार्थियों को सम्बोधित किया गया। आयुर्वेद विभाग के प्राचार्य ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। सीईओ श्री देवांश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *