आयुष्मान का टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चयन

मुंबई  । हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना को टाइम मैगजीन द्वारा प्रतिष्ठित टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुना गया है। आयुष्मान इस साल टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड के लिए चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। तीन साल में यह दूसरी बार है कि टाइम आयुष्मान को सम्मानित कर रहा है। 
इस बड़ी घोषणा पर आयुष्मान खुराना ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह दूसरी बार है कि प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने कैमरे के साथ-साथ कैमरे के बाहर भी मेरे काम को मान्यता देने के लिए चुना है। मैं टाइम मैगज़ीन के इस सम्मान से गौरवान्वित होने के साथ-साथ अभिभूत भी हूं क्योंकि यह एक कलाकार और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले एक इंसान के रूप में मेरे मूल विश्वास प्रणाली को मान्य करता है। एक्टर ने आगे कहा, “इस साल मुझे टाइम 100 इम्पैक्ट सम्मान देने के लिए मैं टाइम मैगजीन का बहुत आभारी हूं। मैं हमेशा अपने सिनेमा ब्रांड के माध्यम से भारत के कंटेंट को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा।” 
उन्होंने कहा, “और मैं अपने देश में अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए यूनिसेफ के राजदूत के रूप में कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा। मैं अपनी कला और अपने कार्यों के माध्यम से बदलाव लाना चाहता हूं ताकि लोग भी हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए इस देश को बेहतर बनाने में मेरे साथ शामिल हो सकें।” बता दें कि एक्टर आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार हीरो हैं। इस बात को एक्टर ने खुद अपनी एक्टिंग और नेक कामों से साबित किया है। आयुष्मान न सिर्फ फिल्मों ब्लकि नेक कामों के लिए कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *