एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी गिरफ्तार..

लखनऊ । चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को चेकिंग के दौरान बांग्लादेशी मोमिनुल इस्लाम को सीआइएसएफ ने पकड़ा। मोमिनुल फर्जी पासपोर्ट से दुबई से लखनऊ आया था। सीआइएसएफ ने मोमिनुल को सरोजनीनगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। मोमिनुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी ने बताया कि मोमिनुल इस्लाम बांग्लादेश के फरीदपुर जनपद का रहने वाला है। वह पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश से आया था। उसके के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके अलावा मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों और दूतावास को दे दी गई है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के मुताबिक मोमिनुल से पूछताछ में पता चला कि उसने पश्चिम बंगाल से पासपोर्ट बनवाया था।बीते आठ अप्रैल को वह दुबई शारजाह गया था। शारजहा से फ्लाईट से लखनऊ आया था। यहां एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। मोमिनुल से पूछताछ के जरिए उसका नेटवर्क खंगाला जा रहा है कि किस मकशद से वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए यहां आया था। लखनऊ में उसका कौन परिचित अथवा मिलने वाला है। जो भी तथ्य पता चलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *