बीबीसी पर छापा – राजनीतिक प्रतिशोध : ममता

कोलकाता । भाजपा बदले की भावना से सरकार चला रही है। वर्तमान सरकार प्रेस की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रहा है। आने वाले दिनों में देश में कोई मीडिया नहीं बचेगा। मीडिया पहले से ही सरकार द्वारा नियंत्रित है।मीडिया सरकार की नीतियों के विरोध मेंअपनी आवाज नहीं उठा सकता है।
बीबीसी के कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वेक्षणों को ममता बनर्जी ने सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  कहा कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के खिलाफ कार्रवाई ने प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म किया है। उन्होंने बीबीसी पर आई-टी सर्वेक्षण दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा एक दिन, भारत में कोई मीडिया ही नहीबचेगा। मीडिया पहले से ही सरकार द्वारा नियंत्रित है।मीडिया अपनी स्वतंत्र आवाज नहीं उठा सकता।
आईटी विभाग ने दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के परिसरों में सर्वेक्षण 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री के बाद राजनीतिक विवाद है।
भाजपा शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए, कांग्रेस ने भी सर्वेक्षणों की निंदा की थी. सरकार के इस कदम से पता चलता है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार मीडिया परशिकंजा कस रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *