केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने लगाया 12 लाख रुपये का जुर्माना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तानों पर धीमी ओवर गति के लिए भारी जुर्माना लगाया है। बीसीसीआई ने केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ''लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्‍तान केएल राहुल पर लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम पर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ 34वें मैच धीमी ओवर गति रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।''बयान में आगे कहा गया, ''इसी प्रकार चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ पर लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ धीमी ओवर गति बरकरार रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।'' दोनों ही टीमों का यह पहला अपराध था, तो कप्‍तानों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।मैच की बात करें तो लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने घर में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को एक ओवर शेष रहते 8 विकेट से पटखनी दी। इकाना स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 19 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *