भिलाई में BCCI ने किया फैन पार्क का आयोजन, लोगों ने देखा लाइव मैच

IPL के मैच भले ही भिलाई में न हो, लेकिन सोमवार को यहां के क्रिकेट प्रेमियों ने स्टेडियम में बैठकर जरूर मैच देखा। ये संभव हुआ BCCI के फैन पार्क आयोजन से। यहां शनिवार शाम को 4-5 हजार लोगों की भीड़ पहुंची। लोगों ने बिग स्क्रीन में स्टेडियम की तरह के माहौल के बीच सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेस लखनऊ और डेल्ही कैपिटल्स वर्सेस पंजाब के मैच का लुत्फ उठाया।दरअसल BCCI ने भिलाई के सिविक सेंटर एरिया में जयंती स्टेडियम के पास स्थित दिव्यांग क्रिकेट ग्राउंड में 13 और 14 मई को फैंस पार्क का आयोजन किया है। इस तरह का भिलाई में यह दूसरा आयोजन है। यहां क्रिकेट प्रेमी निशुल्क एंट्री लेकर खाने-पीने का आनंद लेते हुए मैदान में बैठकर IPL का आनंद ले सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *