विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले सीएम शिवराज ने कहा-मप्र में कोई कांटे की टक्कर नहीं है

भोपाल।  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सभी की धडक़नें बढ़ी हुई हैं।  लेकिन मतगणना से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान  आत्मविश्वास से भरें नजर आ रहे हैं। 29 नवंबर को उनके कार्यकाल को 18 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर सीएम शिवराज सीहोर जिले के भेरूंदा गांव पहुंचे।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में एक फिर बड़ा दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है। मप्र में  पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सीएम शिवराज ने कहा कि आज विशेष दिन है, 29 नवंबर 2005 को मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था। 18 साल हो गए किसी ने सोचा नहीं था इतना लंबा कार्यकाल होगा। मुझे बहुत गर्व है।  अपने मुख्यमंत्रित्व काल के 18 वर्ष पूरे होने पर सीएम शिवराज भैरूंदा पहुंचे थे। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया और पांचवी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

कई लोगों ने सूट सिलवा लिए थे
सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जो लोग सोच रहे हैं ऐसा होगा-वैसा होगा, ऐसा नहीं होगा, हमारी शानदार जीत होगी। हम बहुत अच्छे वोटों से जीतेंगे और दोनों वचन पूरे होंगे, जो आपने हमें दिया और हमने आपको दिया। यह चुनाव बहुत अद्भुत था। कांग्रेस ने हवा बना दी थी, हम आ रहे हैं, आई गए कई लोगों ने सूट सिलवा लिए थे।

लखपति बनेंगी लाड़ली बहना
सीएम शिवराज ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। जीता का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का शीष  झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। यही वही क्षेत्र है जहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए पैसा इक_ा किया। सीएम शिवराज  ने कहा कि लाड़ली बहनों को अब लखपति बनाया जाएगा। साल भर में एक लाख रुपए आमदनी हो, यह मैंने पहले भी स्पष्ट किया है और होकर रहेगा। पहले लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना अब लखपति बहना असंभव थोड़ी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *